Popular Posts

स्विट्जरलैंड परिसंघ के राष्ट्रपति महामहिम गाय पार्मेलिन ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा

6 अक्टूबर 2026, नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने आज स्विट्जरलैंड परिसंघ के राष्ट्रपति महामहिम गाय पार्मेलिन, भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत महामहिम माया तिस्साफी, उत्तर प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के माननीय मंत्री श्री सुनील शर्मा तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

दौरे के दौरान राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन का स्वागत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की नेतृत्व टीम ने किया। प्रतिनिधिमंडल को एयरपोर्ट के विकास की यात्रा, सतत विकास से जुड़ी पहलों, यात्रियों के अनुभव को केंद्र में रखने की कार्यप्रणाली तथा भविष्य की विस्तार योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

यह दौरा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निवेश आकर्षित करने, बुनियादी ढांचे के विकास और क्षेत्र में आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने पर दिए जा रहे निरंतर जोर को भी दर्शाता है।

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पैसेंजर टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर सहित एयरपोर्ट की प्रमुख सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट के डिजाइन, तकनीक और संचालन क्षमता की प्रत्यक्ष जानकारी ली।

इस अवसर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, “महामहिम गाय पार्मेलिन और उनके प्रतिनिधिमंडल का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वागत करना हमारे लिए गौरव की बात है। यह दौरा एयरपोर्ट के विकास में हुई प्रगति और इसके भविष्य के संचालन को लेकर अपनाई जा रही कार्यप्रणाली को प्रस्तुत करने का अवसर रहा। ज्यूरिख एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय अनुभव से सीख लेते हुए हमारा ध्यान एक सुरक्षित, कुशल और यात्री-केंद्रित एयरपोर्ट विकसित करने पर है, जो लंबे समय तक दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश की सेवा करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *