Popular Posts

बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु मा0 जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में चौदह न्यायालय भवन के प्रथम तल पर स्थित सभागार कक्ष में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ की अध्यक्षता में आहूत की गई बैठक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आम जनमानस को विधिक रूप से सशक्त बनाने, पात्र व्यक्तियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने तथा समाज के निर्धन एवं वंचित वर्गों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 01 नवम्बर, 2026 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह, जनपद मेरठ में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त शिविर माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय की अध्यक्षता में तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

दिनांक 01.11.2026 को प्रस्तावित बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु माननीय जिला न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन में चौदह न्यायालय भवन के प्रथम तल पर स्थित सभागार कक्ष में सुश्री सोनिका वर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा निर्देशित किया गया है वह सम्बन्धित न्यायिक अधिकारीगण से समन्वय स्थापित करते हुए बृहद विधिक साक्षरता शिविर से पूर्व लघु साक्षरता शिविर का आयोजन कराने का कष्ट करें, जिसमें कि विभागों द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया जायें तथा आम जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने हेतु पंजीकरण भी किया जायें। ताकि बृहद साक्षरता शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक जनता को लाभान्वित किया जा सकें। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से बृहद विधिक साक्षरता शिविर का प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें, ताकि अधिक से अधिक जनता को बृहद साक्षरता शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया जा सकें। बैठक में श्री 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *