Popular Posts

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से ग्राम फफूंडा, विकासखंड मेरठ स्थित ग्राम पंचायत भवन में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, मेरठ की ओर से ग्राम फफूंडा, विकासखंड मेरठ स्थित ग्राम पंचायत भवन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जागरूकता अभियान माननीय स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर जी की पहल पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, मेरठ के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश की सेवा करने वाले भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी समय पर मिले और वे अपने अधिकारों एवं पात्रता के अनुसार उनका पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्राम फफूंडा एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा वीर नारियों को उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें इन योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मेरठ कर्नल निर्देश शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कनिष्ठ सहायक माला, संविदा कर्मचारी आदित्य शर्मा एवं शोकेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इनमें बच्चों की शिक्षा हेतु शिक्षा सहायता एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (ब्म्।), बेटियों के विवाह हेतु अनुदान राशि तथा अन्य उपलब्ध कल्याणकारी योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी अवगत कराया गया। इस जागरूकता शिविर में लगभग 25 भूतपूर्व सैनिकों, ग्राम प्रधान तथा दो वीर नारियों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित प्रतिभागियों ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, मेरठ द्वारा की गई इस पहल की सराहना की तथा इसे पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए उपयोगी बताया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, मेरठ द्वारा भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों एवं वीर नारियों तक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा सके तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में सहायता प्रदान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *