Popular Posts

2

बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु मा0 जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में चौदह न्यायालय भवन के प्रथम तल पर स्थित सभागार कक्ष में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ की अध्यक्षता में आहूत की गई बैठक

कर्नल निर्देश ने संभाला सैनिक कल्याण बोर्ड, मेरठ के सचिव का कार्यभार – वीर नारियों ने किया स्वागत

मेरठ जिले के लगभग 40,000 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण से जुड़े जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, मेरठ में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ।

विशिष्ट सेना अधिकारी कर्नल निर्देश ने दिनांक 25 सितम्बर 2026 को सचिव, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, मेरठ के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कैप्टन (भा.नौ.) ए.के. गुप्ता से कार्यभार लिया, जो अब तक अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर श्रीमती आर्ची शर्मा के नेतृत्व में वीर नारी प्रतिनिधिमंडल ने कर्नल निर्देश का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि एक स्थायी अधिकारी के रूप में एक अनुभवी सैन्य अधिकारी की नियुक्ति से मेरठ जनपद के 40 हजार पूर्व सैनिकों के कल्याण कार्यों में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *