Popular Posts

बच्चों ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जाना, मनाया प्रकाश पर्व

किडजी सेक्टर-141 में धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती, बच्चों को दिया समानता और सेवा का संदेश नोएडा। सेक्टर-141 स्थित किडजी स्कूल में गुरु नानक जयंती का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और उनके विचारों से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि गुरु नानक देव जी ने समाज को समानता, भाईचारे, सेवा और मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया था।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुरुद्वारे की महत्ता और वहां की परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि गुरुद्वारे में लोग अरदास करने के साथ सेवा भाव से जुड़ते हैं और लंगर में बिना किसी भेदभाव के सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। बच्चों को गुरु नानक देव जी की प्रमुख शिक्षाओं ‘एक ओंकार, नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का अर्थ भी समझाया गया।स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और मानवीय मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना सिखाना है, ताकि वे शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी ग्रहण कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *