मेरठ, उत्तर प्रदेश, 25 नवंबर 2026: सस्टेनेबल एल्युमिनियम पैकेजिंग के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बॉल कॉर्पोरेशन (NYSE: BALL) ने आज उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में नए दो-लाइन वाली बेवरेज कैन (पेय पदार्थ के डिब्बे) मैनुफैक्चरिंग युनिट की आधारशिला रखी। उम्मीद है कि 2029 में इस प्लांट में उत्पादन शुरू हो जाएगा।
प्लांट में देश भर के ग्राहकों के लिए एल्युमिनियम बेवरेज कैन बनाए जाएंगे। भारत में यह बॉल का तीसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा (कंपनी के दो और प्लांट्स महाराष्ट्र के तलोजा और आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में मौजूद हैं)। इस नए प्लांट के साथ बॉल उत्तर भारत के अपने ग्राहकों के और करीब आ जाएगी।
इस समारोह में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअली शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में औद्योगिक विकास राज्य मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी; ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर; और सांसद श्री अरुण गोविल शामिल थे। इनके साथ-साथ ईएमईए और भारत से आए प्रमुख ग्राहक, साझेदार और बॉल के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मेरठ में अपनी नई मैनुफैक्चरिंग युनिट में बॉल कॉर्पोरेशन द्वारा लगभग ₹3,000 करोड़ का निवेश, उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे का एक मजबूत प्रमाण है। यह परियोजना हमारे राज्य की औद्योगिक विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और एक आत्मनिर्भर तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उत्तर प्रदेश बनाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, बेहतरीन कनेक्टिविटी, एक मजबूत औद्योगिक प्रणाली और निवेशक-अनुकूल नीतियों के साथ, उत्तर प्रदेश एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा, यह निवेश स्थानीय एमएसएमई, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और इससे जुड़े उद्योगों को मजबूत करेगा, साथ ही एक कुशल कार्यबल के विकास में भी योगदान देगा। हम बॉल कॉर्पोरेशन का एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्वागत करते हैं, जो 2030 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की हमारी यात्रा में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में योगदान देगा।”
बॉल में ईएमईए और एशिया की प्रेज़ीडेन्ट मैंडी ग्लू ने अपने शुरुआती संबोधन में कहाः “यह भारत में बॉल की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हम यहाँ 10 वर्षों से मौजूद हैं, और आने वाले कई दशकों तक अपनी सशक्त मौजूदगी बनाए रखेंगे। पूरे भारत में एल्युमिनियम बेवरेज पैकेजिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए हम अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस प्रदान करना चाहते हैं। मेरठ मेंयह नई युनिट हमें उत्तर भारत के ग्राहकों के और करीब लाएगी।”
मेरठ प्लांट, बॉल के नेटवर्क को पश्चिम और दक्षिण से उत्तर भारत तक बढ़ाने में मदद करेगा। बॉल का मानना है कि भारत जैसे बड़े और भौगोलिक रूप से जटिल मार्केट में स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग करना जरूरी है। खाली कैन हल्के होते हैं लेकिन इनका वॉल्यूम ज्यादा होता है, ऐसे में इन्हें ग्राहकों के करीब बनाने से सप्लाई चेन अधिक कुशल हो जाती है।
बॉल में एशिया के रीजनल कमर्शियल डायरेक्टर, मनीष जोशी ने कहा, “भारत के बेवरेज (पेय पदार्थ) ब्रांड तेजी से नए प्रयोग कर रहे हैं, और यहाँ कैन का चलन अभी बस शुरू ही हुआ है। आज भारत में बिकने वाले पैक्ड ड्रिंक्स में से केवल 3 फीसदी ही कैन में आते हैं। मेरठ से हम उत्तर भारत में अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा दे पाएंगे। हम कैन्स को ग्राहकों के करीब लाकर कराकर उनकी सफलता में योगदान देना चाहते हैं।”
स्ट्रैटेजिक ग्रोथ की बात करें तो भारत बॉल के सबसे महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक है। यह एक तेजी से बढ़ता मार्केट है। एक अनुमान के मुताबिक 2030 तक भारत में बेवरेज कैन की मांग लगभग दोगुनी हो जाएगी। आज भारत में बिकने वाले पैक्ड ड्रिंक्स में कैन की हिस्सेदारी सिर्फ 3 फीसदी है। सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस, एनर्जी ड्रिंक्स, बीयर, रेडी-टू-ड्रिंक कॉफी और फ्लेवर्ड मिल्क जैसी कई श्रेणियों से इनकी मांग आ रही है, क्योंकि ग्राहक अब ऐसे पेय विकल्प तलाश रहे हैं जो इस्तेमाल में सुविधाजनक हों।
बॉल ने 2016 में भारतीय बाजार में कदम रखा था। तब से, पूरे देश में ग्राहकों को सेवा देने के लिए कंपनी ने तलोजा और श्री सिटी स्थित अपने प्लांट में निवेश किया है। भारत में बॉल की टीमें कई तरह के बेवरेज ब्रांड्स (वैश्विक और घरेलू दोनों) को सपोर्ट करती हैं। इसमें वे ब्रांड भी शामिल हैं जो पहली बार एल्युमिनियम कैन अपना रहे हैं; बॉल कैन डिजाइन से लेकर फिलिंग-लाइन तक उनकी हर ज़रूरत को पूरा करती है। कंपनी फ्लेवर्ड मिल्क, मिल्कशेक और रेडी-टू-ड्रिंक कॉफी जैसे प्रोडक्ट्स के लिए हीट-ट्रीटेड (रिटॉर्ट) कैन भी उपलब्ध कराती है, जिससे ये प्रोडक्ट्स लंबे समय तक ताजे बने रहते हैं।
यह नई साइट मेरठ के आईएमएलसी में, गंगा एक्सप्रेसवे के नज़दीक स्थित है। इससे उत्तर भारत के ग्राहकों तक पहुंच और कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश सरकार, इन्वेस्ट यूपी और यूपीईआईडीए का सहयोग मिला है।
मेरठ प्लांट से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग, सप्लायर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स की मांग को भी बढ़ावा मिलेगा। इसे सुरक्षा, गुणवत्ता और कार्यक्षमता के उन्हीं वैश्विक मानकों के अनुसार बनाया जाएगा, जिनका पालन बॉल के हर प्लांट में किया जाता है। निर्माण कार्य के दौरान, बॉल अपने लिए अपने कॉन्ट्रैक्टरों के लिए सुरक्षा के सर्वोच्च मानक तय करेगी। बॉल की योजना है कि जैसे-जैसे यह प्रोजेक्ट आगे बढ़े, कंपनी स्थानीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करे और आने वाले कई दशकों तक मेरठ में एक अच्छे पड़ोसी की भूमिका निभाए।
एल्युमीनियम को उसकी गुणवत्ता खोए बिना बार-बार रीसाइकल किया जा सकता है। इसे रीसाइकल करने से नया एल्युमीनियम बनाने में लगने वाली ऊर्जा का लगभग 95 फीसदी हिस्सा बच जाता है। साल 2025 में, वैश्विक स्तर पर बॉल के बेवरेज में इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम का 74 फीसदी हिस्सा रीसाइकल किए गए धातु से आया था, और कंपनी द्वारा इस्तेमाल की गई बिजली का 84 फीसदी हिस्सा नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त हुआ था।