
सरधना (U.P)
सरधना में जलभराव और जाम की समस्याओं से परेशान लोगों की परेशानियो के निदान के लिये मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व मे किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी विजय कुमार सिंह से मिला और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की उन्होंने बताया की डाक्टर संजीव त्यागी जो मेरठ से सरधना अपनी ग्रामीण किसान मजदूर को स्वस्थ संबंध में सेवा दे रहे हैं यह सरधना नगर के लिए गौरव की बात है किंतु उनके क्लीनिक के सामने जलभराव की स्थिति बहुत ही गंभीर है जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं ।इसके अलावा रोजाना लगने वाले जाम से पढ़ने वाले बच्चो,नोकरीपेशा लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।इस दौरान आदि जिला संघटन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया ,युवा प्रदेश प्रभारी मिराज मलिक ,नीरज राठी ,पवन कोल,अशोक राठी ,फरमान आदि मौजूद रहे ।
