Popular Posts

उत्तर प्रदेश सरकार की मिलेट्स पुनरोद्धार योजना: मेरठ में एलईडी वैन से श्री अन्न के प्रचार-प्रसार का अभियान

मेरठ(U.P)
उप कृषि निदेशक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग एलईडी के माध्यम से शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में श्री अन्न का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अन्न (बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, सावां आदि) को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों और आम जनमानस को पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न की खेती और इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है।

विशेष रूप से तैयार एलईडी (LED) वैन का सहारा लिया जा रहा है। यह वैन उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में 03 सार्वजनिक स्थलों पर जाकर श्री अन्न के महत्व पर आधारित लघु फिल्म, गीत, विज्ञापन और डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित कर रही है। श्री अन्न का प्रचार प्रसार से लोगो में श्री अन्न की चर्चा जोरो से है। श्री अन्न को सुपर फूड भी कहा जाता है। स्वास्थ्य के नजरिए से ये कैल्शियम, आयरन, और फाइबर से भरपूर होते हैं। मधुमेह (Diabetes) और मोटापे जैसी बीमारियों से लड़ने में सहायक हैं। श्री अन्न की खेती में बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है और ये विपरीत जलवायु परिस्थितियों में भी उग सकते हैं। श्री अन्न के पैदावार में कम लागत आती ही क्योंकि श्री अन्न की उपज के लिए कम पानी, उर्वरक और कीटनाशक की आवश्यकता नहीं पड़ती। दुनिया भर में श्री अन्न की बढ़ती हुई मांग के कारण लाभ भी अधिक है।

कृषि विभाग द्वारा श्री अन्न की खेती करने वाले किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं, मिलेट्स बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण, प्रसंस्करण (Processing) इकाइयों की स्थापना पर अनुदान, मोबाइल आउटलेट पर अनुदान, मिलेट्स स्टोर पर अनुदान और प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता, प्रेरणा कैंटीन पर अनुदान।

एलइडी वाहन का संचालन जनपद मेरठ मे उप सम्भाग सदर के रा०कृ०बी० भण्डार मेरठ, उप सम्भाग सरधना के रा०कृ०बी० भण्डार दौराला एवं उप सम्भाग मवाना के रा०कृ०बी० भण्डार मवाना पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहे प्रयासों को एलईडी से प्रसारित विभिन्न प्रकार के लोकगीतों चलचित्रों को देखकर पूरा आनंद लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *