Popular Posts

3

थाना बिसरख पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्त (01 घायल) गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण, नगद रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अन्य उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद।

थाना बिसरख पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्त (01 घायल) गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण, नगद रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अन्य उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद।

दिनांक 22.10.2026 की रात्री को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर रोजा गोलचक्कर के पास चैकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम को छपरौला रेलवे पुल की तरफ से एक संदिग्ध प्रतीत हो रही मोटरसाइकिल तेज गति से आती हुयी दिखाई दी जिसको रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रूकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेजी से वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर रोजा याकूबपुर 6 प्रतिशत पार्क सर्विस रोड़ पर उक्त बदमाश मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र कान्ताप्रसाद निवासी ग्राम बरखैडा, थाना कुरावली, जिला मैनपुरी वर्तमान पता ग्राम भूडा, थाना सेक्टर-39, नोएडा उम्र करीब 38 वर्ष के रुप में हुयी है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश के 01 अन्य साथी पिन्टू पुत्र महेशचन्द्र निवासी छतरपुर, थाना कुरावली, जिला मैनपुरी वर्तमान पता जयविहार एक्सटेंशन, थाना रनौली, जिला पश्चमी दिल्ली उम्र करीब 33 वर्ष को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, थाना बिसरख क्षेत्र से चोरी किये गये आभूषण, नगद रुपये व घटना में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 27.08.2026 को CHC बिसरख परिसर में एक बन्द फ्लैट का ताला तोड़कर उसके अन्दर से ज्वैलरी चोरी की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 641/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत है तथा दिनांक 13.10.2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम रोजा जलालपुर की एक कॉलोनी में बन्द मकान के अन्दर से ताला तोड़कर ज्वैलरी, नगदी चोरी की गई थी, जिसके सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 781/2026 धारा -305ए),331(3),317(2) बीएनएस पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *