1
1
1
2
3
आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा बैठक और जेवर विधानसभा बैठक का आयोजन किया गया दादरी बैठक मिहिर भोज डिग्री कॉलेज दादरी में आयोजित हुई और दादरी एवं जेवर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सम्मिलित होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर सार्थक चर्चा की।
दादरी एवं जेवर विधानसभा बैठक के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जब बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा, तभी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।

संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
आइए, हम सभी मिलकर एक सशक्त संगठन और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करें।
इस अवसर प्रदेश मंत्री महामेधा नागर दादरी विधानसभा प्रभारी गोपाल अग्रवाल दादरी विधायक तेजपाल नागर बिजेन्द्र भाटी देवेन्द्र बैसला पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी रकम सिंह भाटी विजय भाटी राजे कसाना महामंत्री वीरेन्द्र भाटी धर्मेन्द्र कोरी धर्मेन्द्र भाटी कर्मवीर आर्य सतेन्द्र नागर विकास चौधरी देवा भाटी संजीव शर्मा। राजीव सिंघल चन्द्रमणि भारद्वाज योगेश चौहान मुकेश भाटी दिनेश भाटी गायत्री तिवारी रजनी तोमर महेन्द्र नागर भिखारी सिंह वंदना वानखेड़े अजयन्द्र नागर विजय गौतम आदि सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा बैठक में उपस्थित रहे