1
1
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर जिला कार्यालय सेक्टर-116 में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती कांता कर्दम उपस्थित रहीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की पूरी तैयारी के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
जिला प्रभारी श्रीमती कांता कर्दम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अभियान को पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे। उन्होंने आगामी वृक्षारोपण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और इसे जन अभियान के रूप में आगे बढ़ाए।
भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष विश्वास, विकास, जनकल्याण और सुशासन के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में “12 साल बेमिसाल” अभियान के संयोजक विनोद शर्मा, सह संयोजक बबलू यादव, प्रज्ञा शर्मा और पंकज झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।