1
1
नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से भारत डिपोर्ट करा लिया। दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी डोला को तुर्की खुफिया एजेंसी और बेयलिकडुजू पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिया था।
1. दिल्ली एयरपोर्ट पर NCB ने लिया कस्टडी में
सलीम डोला को आज सुबह IGI एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुँचने पर NCB ने हिरासत में ले लिया। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई NCB के ‘ऑपरेशन ग्लोबल-हंट’ के तहत की गई।
2. अमित शाह ने दी एजेंसियों को बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर कहा:
“मोदी सरकार के मादक पदार्थों के गिरोहों को बेरहमी से कुचलने के मिशन के तहत, हमारी एजेंसियों ने वैश्विक नेटवर्क के माध्यम से सीमाओं के पार भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अब, चाहे वे कहीं भी छिपें, ड्रग सरगनाओं के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है।”
गृह मंत्रालय ने कहा कि यह “सरकार के इस दृढ़ संकल्प को दर्शाता है कि वह दुनिया भर में लगातार पीछा करके सभी मादक पदार्थों के भगोड़ों को न्याय के कटघरे में लाएगी।”
3. कौन है मोहम्मद सलीम डोला?