Popular Posts

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

प्रेस नोट

आज दिनांक 13.11.2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक विकास भवन सभागार, मेरठ में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम सहायक आयुक्त उद्योग महोदय द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदया तथा अन्य अधिकारीगण एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

मेवला फ्लाईओवर की सड़क निर्माण के लिए उपस्थित अधिशासी अभियंता, नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया कि मेवला फ्‌लाई ओवर की सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है जिस पर मुख्य अभियंता, नगर निगम द्वारा नाला निर्माण हेतु अनुबन्ध गठन हो गया है। सर्वे डिजाईन एवं द्वाईग का कार्य पूर्ण हो चुका है. कार्य एक सप्ताह में प्रारम्भ कराने का आश्वासन दिया गया है जिस पर अध्यक्ष महोदया द्वारा कार्य को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये साथ ही नाले की फेसिंग कराने के निर्देश भी उपस्थित मुख्य अभियंता, नगर निगम को दिये गये।

स्पोर्ट्स एनक्लेव में प्रकाश की व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि प्राक्कलन के आधार पर प्रोविजनल टी०सी० मुख्य अभियन्ता, नगर निगम, मेरठ को निर्गत कर दी गई है। उक्त स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार कुल धनराशि रूपये 55,304.00 निर्धारित की गई है, जिस पर अध्यक्ष महोदया द्वारा उपस्थित मुख्य अभियंता, नगर निगम को तद्‌नुसार कार्य कराने के निर्देश दिये गये।

गगोल रोड इण्डस्ट्रियल एरिया में नया बिजली घर बनाये जाने के सम्बन्ध में पी०वी०वी०एन०एल० द्वारा नगर निगम से भूमि की मांग की गयी है। नगर निगम द्वारा ग्राम काशी के खसरा संख्या 406 रकबा 11000 वर्ग मीटर खलियान प्रबन्धन नगर निगम मेरठ में क्षेत्रफल 1500 वर्ग मीटर भूमि को 33/11 के०वी० विद्युत उपकेंद्र की स्थापना हेतु सहमति व्यक्त की है। बैठक में उपस्थित मुख्य अभियंता, नगर निगम द्वारा उक्त भूमि को विद्युत विभाग को हस्तान्तरण करने में असमर्थता व्यक्त की गई तथा समिति को नए बिजली घर हेतु अच्छरीड़ा में भूमि पर बिजली घर निर्माण के विषय में समिति को अवगत कराया गया जिसपर अध्यक्ष महोदया द्वारा विद्युत विभाग के उपस्थित अधिशासी अभियंता को अच्छरोड़ा में भूमि के सर्वे कर नगर निगम एवं औद्योगिक एसोसिऐशन से समन्वय के निर्देश दिये गये।

बैठक में उपस्थित भूगर्भ जल विभाग से उपस्थित अधिकारी को भूगर्भ जल निष्कर्षण के विषय में औद्योगिक एसोसिऐशन से समन्वय करते हुए कैम्प / सेमिनार के आयोजन के निर्देश दिये गये, ताकि औद्योगिक इकाईयों को इस हेतु जागरूक किया जा सके।

बैठक में अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुख्य अभियंता, नगर निगम, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग, अधि०अभियंता, एमडीए, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण विभाग एवं अन्य अधिकारीगण तथा औद्योगिक संगठनों से श्री राजीव सिंघल पीमा, श्री निपुण जैन, अध्यक्ष पीमा, श्री अंकित सिंघल, अध्यक्ष आईआईए, श्री गौरव जैन, सचिव, आई०आई०ए०, श्री तनुज गुप्ता, आईआईए, श्री फरमानुद्दीन, अध्यक्ष, कैची कलस्टर, श्री मतीन अहमद अंसारी, मेरठ खद्दर एवं टैक्सटाइल्स, एवं अन्य उद्यमीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

अंत में श्री मोहित कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *