1
1
गाजियाबाद। जिले का नाम बदलकर ‘महाराजा अग्रसेन नगर’ किए जाने की मांग को लेकर आज गाजियाबाद में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सरल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित गुप्ता के आमंत्रण पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
धरना स्थल पर वैश्य समाज सेवा समिति, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाज के आदर्श पुरुष रहे हैं और उनके नाम पर जिले का नामकरण करना समाज के लिए गौरव की बात होगी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने का आह्वान किया।
आयोजकों का कहना है कि आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर और भी बड़े स्तर पर जनसमर्थन जुटाया जाएगा।