1
1
लखनऊ, 22 जुलाई। सनातन हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी के लखनऊ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यह स्वागत समारोह कोतवाली चिनहट के सामने स्थित बुद्ध विहार धर्मशाला में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज और राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम बख्श सिंह, अयोध्या धाम मंडल अध्यक्ष डॉ. गुरूप्रसाद वर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह अकेला, महिला जिला अध्यक्ष कुसुम सिंह रावत, जिला महासचिव रंजना सिंह, बलरामपुर जिला अध्यक्ष गौरांग सिंह, लखनऊ जिलाध्यक्ष वीरेश्वर सिंह, लखनऊ मंडल अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला, अयोध्या मंडल सचिव सत्यनारायण शर्मा, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष आशीष सोनी, कन्नौज से जितेंद्र कुमार सिंह ,मनोज चौधरी सीताराम सैनी,मनीष गुर्जर,अक्षय आर्य सहित मेरठ से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।