Popular Posts

थाना दादरी पुलिस, ग्रेटर नोएडा एसओजी टीम व स्नैचिंग/चोरी करने वाले बदमाशो के बीच मुठभेड़

आज दिनांक 23.07.2026 को थाना दादरी पुलिस व ग्रेटर नोएडा एसओजी टीम द्वारा घोडी बछेडा से हजरतपुर नहर बंबा के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत हो रही एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्तियो को रुकने का इशारा किया गया, जिसपर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर उक्त व्यक्तियों की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी, जिसपर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने कि नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान आलम पुत्र नबीदाद निवासी मोहल्ला रामनगर, गुलावठी, थाना गुलावठी, जनपद बुलन्दशहर उम्र 21 वर्ष के रुप में हुयी है। पुलिस टीम द्वारा कांबिंग के दौरान 02 अन्य बदमाशो 2.सद्दाम पुत्र नज्जू निवासी मोहल्ला रामनगर, गुलावठी, थाना गुलावठी, जनपद बुलन्दशहर उम्र 20 वर्ष 3.जिसान पुत्र नौसाद निवासी मोहल्ला रामनगर, गुलावठी, थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 02 अवैध चाकू, स्नैच किया हुआ 01 लोकेट पीली धातू, घटना में प्रयुक्त एक R-15 मोटरसाइकिल रजि नं0 UP16 EB3518 व चोरी के 04 जोडी बिछिया सफेद धातू, 02 सिक्के सफेद धातू व 40,000 रूपये नगद बरामद हुए है। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उनके द्वारा एक महिला के गले से पीली धातु की चैन का लोकेट स्नैच किया गया था, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 23.07.2026 को थाना दादरी मु0अ0सं0 343/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त लगभग 15 दिन पूर्व इनके द्वारा म्यू-1 में एक बन्द पड़े मकान से चोरी की गयी थी, जिसके आभूषण (04 जोडी बिछिया सफेद धातू व 02 सिक्के सफेद धातू) व 40,000 रुपये नगद (चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त) बरामद हुए है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों का विवरण-

1.आलम पुत्र नबीदाद निवासी मोहल्ला रामनगर, गुलावठी, थाना गुलावठी, जनपद बुलन्दशहर उम्र 21 वर्ष।(घायल)
2.सद्दाम पुत्र नज्जू निवासी मोहल्ला रामनगर, गुलावठी, थाना गुलावठी, जनपद बुलन्दशहर उम्र 20 वर्ष।
3 जिसान पुत्र नौसाद निवासी मोहल्ला रामनगर, गुलावठी, थाना गुलावठी, जनपद बुलन्दशहर उम्र 20 वर्ष।

आपराधिक इतिहास का विवरण-

1-मु0अ0सं0 343/2026 धारा 304/317(2) बीएनएस थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
2-मु0अ0सं0 316/2026 धारा 304/317(2) बीएनएस थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण-

1-01 लोकेट पीली धातू (स्नैच किया हुआ)
2-अभियुक्त आलम के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर
3-अभियुक्त सद्दाम व जिसान के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू
4-घटना में प्रयुक्त एक R-15 मोटरसाइकिल रजि नं0 UP16EB3518
5-04 जोडी बिछिया सफेद धातू (चोरी किये हुए)
6-02 सिक्के सफेद धातू (चोरी किये हुए)
7-40,000 रूपये नगद (चोरी किये हुए माल को बेचकर प्राप्त)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *