Popular Posts

मा0 राज्य सूचना आयुक्त 18 जुलाई को करेंगे समीक्षा बैठक, प्रेस वार्ता एवं निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के मा0 राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम आगामी 18 जुलाई (शनिवार) को जनपद गौतमबुद्ध नगर के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्य सूचना आयुक्त अपराह्न 3:00 बजे गौतमबुद्ध तकनीकी विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) के गेस्ट हाउस में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा जीबीटीयू से संबंधित जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत जनपद में लंबित सूचना आवेदन पत्रों तथा उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में लंबित द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे।
इसके उपरांत माननीय राज्य सूचना आयुक्त अपराह्न 4:00 बजे मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता के उपरांत माननीय राज्य सूचना आयुक्त द्वारा जनपद की किसी एक तहसील तथा पुलिस आयुक्त कार्यालय के जन सूचना प्रकोष्ठ का निरीक्षण भी प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *