1
1
1
2
3
नोएडा, गौतम बुद्ध नगर
आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, सेक्टर-19, नोएडा पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की पुत्री सुश्री अदिति यादव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की जा रही अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने कहा कि किसी भी बहन-बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ करना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। सोशल मीडिया पर महिलाओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करने का साहस न कर सके।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी राजनीतिक दल, विचारधारा या संगठन से ऊपर है। देश की प्रत्येक बेटी और महिला की गरिमा की रक्षा करना समाज और शासन-प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी।
ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से एमपी यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विनोद यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), अनिल सिंह, प्रेम सिंह (प्रदेश महासचिव), मोनू यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुरेंद्र यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), फुरकान खान (नोएडा महानगर अध्यक्ष), गौरव कुमार (प्रदेश सचिव), लोकेश पहलवान, बिजेंद्र लंबरदार, सूरज यादव, सुरेंद्र बेनीवाल, सत्यम यादव, सोनू खान सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के पदाधिकारी एवं किसान नेता उपस्थित रहे।