Popular Posts

सनातन हिंदू वाहिनी भारत का संगठन विस्तार कार्यक्रम संपन्न: वीरेश्वर सिंह लखनऊ और गौरांग सिंह बलरामपुर के जिलाध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ। सनातन हिंदू वाहिनी भारत का भव्य संगठन विस्तार कार्यक्रम रविवार को चिनहट स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
​समारोह के मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय चौधरी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि राम हृदय राम सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम और महंत संदीप खत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए


​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने कहा कि प्रदेश में महंत योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में साधु-संत पूरी तरह सुरक्षित हैं और महिलाएं भी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से आगामी समय में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी।
संगठन विस्तार के तहत प्रदेश नेतृत्व द्वारा नई नियुक्तियों का ऐलान किया गया ​लखनऊ जिलाध्यक्ष वीरेश्वर सिंह बलरामपुर जिलाध्यक्ष गौरांग सिंह को नियुक्त किया गया |


​​इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबक्श सिंह, अनुराग सिंह ‘अकेला’ जगदीश प्रसाद, अमिताभ विश्वकर्मा संजीव कुमार, नेहा कपूर, डाक्टर आशीष कुमार हरिनारायण, सरोज आदि भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *