Popular Posts

3

यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए-एनए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सरधना में एनसीईआरटी लागू न होने पर किसान यूनियन का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


सरधना में किसान यूनियन अराजनैतिक ने सोमवार को स्कूलों की मनमानी के विरोध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों में भी एनसीईआरटी का कोर्स लागू नहीं किया जा रहा है, जबकि शासन स्तर से इसके स्पष्ट निर्देश जारी हैं। उन्होंने बताया कि निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें जबरन लगवाई जा रही हैं, जिससे गरीब किसान और मजदूर परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को एनसीईआरटी की सस्ती किताब (करीब 30 रुपये) और निजी प्रकाशन की महंगी किताब (करीब 400 रुपये) दिखाकर अंतर स्पष्ट किया। आरोप लगाया गया कि बुक सेलर्स और स्कूलों के बीच कमीशन का खेल चल रहा है। सरधना क्षेत्र में कुछ बुक सेलर्स द्वारा करोड़ों रुपये का कारोबार और कमीशन देने की बात भी सामने रखी गई।

किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही एनसीईआरटी किताबें लागू नहीं कराई गईं और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो तहसील में बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।