1
1
भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। अब सामने आए CCTV फुटेज ने इस केस को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो में ट्विशा शर्मा को घर की सीढ़ियों से छत की ओर जाते देखा गया, जबकि करीब एक घंटे बाद उनके पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग उन्हें नीचे लाते दिखाई दिए।
सामने आए वीडियो के अनुसार ट्विशा अकेले छत की तरफ जाती नजर आती हैं। करीब 57 मिनट बाद पति समर्थ सिंह और अन्य लोग उन्हें नीचे लेकर आते दिखाई देते हैं। फुटेज में सीढ़ियों पर CPR देने की कोशिश भी दिख रही है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवार ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
ट्विशा शर्मा के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का दावा है कि ट्विशा काफी तनाव में थीं और कई बार उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विशा ने अपने दोस्तों और परिवार को भेजे संदेशों में खुद को “ट्रैप” महसूस करने की बात कही थी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने लिखा था, “I am trapped bro.”
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी पति की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज होने की खबर सामने आई है।
यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने महिलाओं की सुरक्षा और दहेज उत्पीड़न पर सवाल उठाए हैं।