1
1
कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियो के साथ गंगनहर पटरी कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होने सलावा पुल, अटेरना पुल, दौराला पुल, नानू पुल, भलसौना पुल, पूठखास पुल, भोला की झाल तक कांवड मार्ग का निरीक्षण किया।

उन्होने कांवड मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साईनेज, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सडक मरम्मत/पेंचवर्क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, विद्युत खंभो को पालिथीन से कवर कराने, ट्रांसफार्मर को जाली से कवर कराने, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, महिला कांवडियो की सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल एम्बुलेन्स, गोताखोर व मोटरबोट की व्यवस्था आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होने कांवडियो से वार्ता कर व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने समस्त संबंधित अधिकारियो को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने व समस्त व्यवस्थाओ को दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लो0नि0वि0 सहित सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
