आयुक्त, मेरठ मण्डल, मेरठ एवं डीआईजी की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक
आयुक्त सभागार मेरठ में आयुक्त, मेरठ मण्डल, मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी एवं डीआईजी कलानिधि नैथानी की संयुक्त अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम अपर आयुक्त उद्योग द्वारा आयुक्त महोदय, अन्य अधिकारीगण एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन अपर आयुक्त उद्योग, द्वारा किया गया।

बैठक एजेण्डा के अनुसार उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसियेशन मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसियेशन ने अपनी मुख्य समस्या कारीगर सोना लेकर भाग जाते है से अवगत कराते हुए समस्या का कोई निस्तारण न होने पर उचित कार्यवाही की मांग की, जिसके संदर्भ में पुलिस विभाग द्वारा आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया कि समय-समय पर सोना व्यापारियों एवं एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आहूत की जाती है सुरक्षा की दृष्टि से सर्राफा बाजार में पिकेट डयूटी लगायी जाती है तथा पुलिस उप महा निरीक्षक महोदय द्वारा बुलियन एसोसियेशन से एफ०आई०आर० की सूची चाही गयी। लघु उद्योग भारती के अनुरोध कि माप बाट विभाग द्वारा प्राईवेट वेंडर कैलिबिरेशन की फीस नकद मांग करने के संदर्भ में विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि मरम्मतकर्ताओं अनुज्ञप्तिधारियों का विभाग द्वारा निर्धारित कार्य करने के दौरान निर्गत लाईसेन्स को आई०डी०प्रूफ के रूप में रखना अनिवार्य कर दिया गया है तथा सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। आयुक्त द्वारा उक्त प्रकरण को आगामी बैठक से निक्षेपित किये जाने के निर्देश दिये गये मिडफो की सिटी बस चलाये जाने की मांग के संदर्भ में आयुक्त महोदय द्वारा उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम मेरठ को निर्देश दिये गये कि एसोसियेशन से समन्वय स्थापित करते हुए बसें कारीगरों के कार्य करने की शिफ्ट के अनुसार चलाये जाने की कार्यवाही की जाए। मैस्मा कैंची कलस्टर के बिजली एवं कूड़े के निस्तारण की समस्या पर आयुक्त महोदय द्वारा अलग से बैठक कराये जाने के निर्देश दिये गये। चौम्बर ऑफ कामर्स से उपस्थित श्री राकेश रस्तौगी द्वारा शहर में जाम की समस्या एवं सड़कों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निस्तारण की मांग की गयी जिसके क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक, महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात को उक्त समस्याओं के निस्ताण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर आयुक्त उद्योग, मेरठ जोन, मेरठ, सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण, उपायुक्त उद्योग, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलन्दशहर, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण निगम क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम मेरठ, राज्य कर विभाग, राज्य कर अधिकारी, बाट माप नियंत्रक अधिकारी, उप श्रमायुक्त, गाजियाबाद, पुलिस अधीक्षक, नगर, उपाध्यक्ष, हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण, शाखा प्रबन्धक ई०एस०आई०सी०, क्षेत्रीय प्रबन्धक, प्रदूषण मेरठ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, श्री राजकुमार शर्मा, प्रदेश सचिव, लघु उद्योग भारती श्री पंकज कुमार जैन, लघु उद्योंग भारती, श्री विजय आनन्द अग्रवाल, अध्यक्ष, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसियेशन, श्री पंकज कुमार गुप्ता यू०पी०चौम्बर ऑफ कामर्स, अध्यक्ष, मिडफो, एवं अन्य उद्यमीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

