Popular Posts

3

05 अगस्त को विकास भवन सभागार में आयोजित होगा जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव, आधुनिक डेयरी प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य, चारा प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की मिलेगी विस्तृत जानकारी-वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया मवाना गंग नहर पटरी कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे द्वारा संबंधित अधिकारियो के साथ मवाना गंग नहर पटरी कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होने शिव मंदिर रामराज, शाहपुर बटावली, मवाना नहर पुल, झारखंडी शिव मंदिर, शाहजहांपुर पुल कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। स्थलीय भ्रमण करते हुये जिलाधिकारी ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, सडक मरम्मत/पेंचवर्क, शुद्ध पेयजल, बैरिकेडिंग, गोताखोर व मोटरबोट की व्यवस्था, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट आदि समस्त व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होने अधिकारियो को निर्देशित किया कि कांवड यात्रा मार्ग हेतु सौंपे गये कार्य का शत-प्रतिशत निवर्हन सुनिश्चित किया जाये।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *