Popular Posts

दिल्ली में जज ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर जान दी

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक जज ने आत्महत्या कर ली। नाम अमन कुमार शर्मा (उम्र 30 वर्ष) था। वे कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव के पद पर तैनात थे।घटना क्या हुई?
शनिवार को सफदरजंग एन्क्लेव के ग्रीन पार्क इलाके में उनके घर (यू-4ए, प्रथम तल) में उनकी लाश मिली। उन्होंने बाथरूम में Ceiling Fan से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सफदरजंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कौन थे अमन कुमार शर्मा?

  • वे दिल्ली न्यायिक सेवा में थे।
  • क्रिमिनल और सिविल केस सुनते थे।
  • Judicial Magistrate First Class और Civil Judge के रूप में काम कर चुके थे।

अभी तक आत्महत्या के पीछे का कोई साफ कारण पता नहीं चला है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *