Popular Posts

महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित, हरलीन और प्रतिका को बाहर किया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्क्वॉड आ गया है। हरमनप्रीत कौर कप्तान हैं और स्मृति मंधाना उनकी डिप्टी। टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर शुरू करेगी।

पिछले साल हमने वनडे विश्व कप जीता था, अब टी20 में भी ट्रॉफी उठाने का सपना है। लेकिन इस बार टीम में काफी बदलाव किए गए हैं।कौन-कौन बाहर हो गया?
हरलीन देओल, प्रतिका रावल, स्नेह राणा और अमनजोत कौर (चोट की वजह से) को टीम में जगह नहीं मिली।कौन-कौन नया आया?
शेफाली वर्मा वापस आई है, साथ में नंदिनी शर्मा (नई तेज गेंदबाज) और भारती फुलमाली को मौका मिला है। यास्तिका भाटिया भी टीम में वापसी कर रही है।

भारत की पूरी टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, श्री चरणी।

टीम मैनेजमेंट ने कहा है कि टी20 क्रिकेट अलग स्टाइल का है, इसलिए कुछ नए चेहरों को ट्राई कर रहे हैं। अब देखते हैं, हमारी लड़कियां कितना कमाल करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *