Popular Posts

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। गर्मी और लू से परेशान दिल्ली-NCR के लोगों को शनिवार रात अचानक राहत मिली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।शनिवार रात करीब 9:30 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली। तेज आंधी चली और उसके बाद करीब 10 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश देखी गई। बारिश के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली।

IMD का अलर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों (रविवार और सोमवार) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम का मिजाज

  • दिनभर तेज गर्मी और लू चलने के बाद रात में अचानक मौसम बदल गया।
  • तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागे।
  • बारिश से दिल्ली-NCR का माहौल एकदम ठंडा और खुशनुमा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *