1
1
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति की सगी बहन को ‘दूसरी पत्नी’ बताकर कोर्ट से तलाक हासिल कर लिया। जानकारी के मुताबिक, महिला ने फैमिली फोटो को सबूत के तौर पर पेश किया और दावा किया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसी आधार पर फैमिली कोर्ट ने एकतरफा तलाक (ex-parte divorce) दे दिया।
हालांकि, इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पति को अप्रैल में इस फैसले की जानकारी मिली। दस्तावेजों की जांच करने पर सामने आया कि जिसे ‘दूसरी पत्नी’ बताया गया था, वह दरअसल उसकी सगी बहन थी। इसके बाद पति ने ग्वालियर हाईकोर्ट में इस तलाक को चुनौती दी है और आरोप लगाया है कि कोर्ट को गुमराह कर फैसला लिया गया। फिलहाल हाईकोर्ट इस पूरे मामले की सुनवाई कर रहा है, जिसमें यह तय होगा कि तलाक का आदेश गलत तथ्यों के आधार पर दिया गया या नहीं।