1
1
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के बीच MS Dhoni की वापसी को लेकर फैंस का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन अब एक राहत भरी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच Michael Hussey ने साफ किया है कि धोनी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले कहा कि धोनी की फिटनेस में लगातार सुधार हो रहा है और वह “जितनी जल्दी हो सके” टीम से जुड़ सकते हैं।
दरअसल, धोनी आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उन्हें सीजन की शुरुआत में पिंडली (calf) में चोट लगी थी, जिसके चलते वह टीम से बाहर रहे। हालांकि अब उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है और टीम के साथ यात्रा भी कर रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला खुद धोनी ही लेंगे कि वह कब मैदान में उतरेंगे। कोच हसी ने यह भी बताया कि धोनी अपनी रनिंग फिटनेस पर खास काम कर रहे हैं, क्योंकि मैच के दौरान तेज रनिंग अहम होती है।
दिलचस्प बात यह है कि धोनी मैच के दिनों में टीम के साथ स्टेडियम नहीं जा रहे थे। इसके पीछे भी एक खास वजह सामने आई है। हसी के मुताबिक, धोनी नहीं चाहते थे कि उनकी मौजूदगी से टीम का फोकस हटे, क्योंकि उनके आने पर सारा ध्यान उन्हीं पर चला जाता है। ऐसे में उन्होंने खुद को पीछे रखकर टीम को प्राथमिकता दी, जो उनके “team-first” एटीट्यूड को दिखाता है।
आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है और टीम पॉइंट्स टेबल में संघर्ष कर रही है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि धोनी की वापसी से टीम को बड़ा बूस्ट मिलेगा और सीजन में नया मोड़ आ सकता है।