Popular Posts

14 अगस्त को अटल सभागार में विभाजन विभीषिका दिवस तथा 15 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होगा भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

देश के इतिहास के दर्दनाक अध्याय की स्मृतियों से लेकर आजादी के गौरव तक, मेरठ में 14 और 15 अगस्त को देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 मनाया जाएगा। वहीं 15 अगस्त को हर घर तिरंगा-2026 एवं स्वतंत्रता दिवस का वृहद समारोह नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को वर्ष 1947 में देश के विभाजन की त्रासदी से परिचित कराना है। साथ ही विभाजन के दौरान विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले लोगों के साहस, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

15 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में हर घर तिरंगा एवं स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर तिरंगे लगाए जाएंगे और लोगों को तिरंगे वितरित किए जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं की रैली और वंदे मातरम गायन कराया जाएगा। खेल विभाग की ओर से तिरंगा बाइक रैली भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर  सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम से संबंधित समस्त विभागो को समय से व्यवस्थाओ को पूर्ण करने के निर्देश दिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *