1
1
आज दिनांक 10.07.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा चिटहैरा नहर पर पैरीफेरल अण्डरपास के पास चैकिंग की जा रही थी, तभी सामने से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको पुलिस बल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह नहीं रूका बल्कि मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयास करने लगा, शक होने पर पुलिस बल द्वारा उक्त मोटर साइकिल सवार का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख उक्त मोटर साइकिल सवार द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में उक्त बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोला पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम जिटोली थाना निधोली कलां जनपद एटा के रूप में हुयी है। कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व 01 आधार कार्ड (पीडित का) व 01 मो0सा0 (चोरी की हुई) बरामद हुए। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 20.05.2026 को वादी द्वारा थाना दादरी पर दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात कार सवारो द्वारा वादी को कार मे लिफ्ट देकर वादी के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देना व वादी का मोबाइल फोन, रूपये व आधार कार्ड लूट लेने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया गया था। जिस पर थाना दादरी पर तत्काल मु0अ0सं0 0223/2026 धारा 309(6)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में अभियुक्त पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित था।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 0223/2026 धारा 309(6)/352/351(3) बीएनएस थाना दादरी गौतमबुद्धनगर ।
2.मु0अ0सं0 0020/2018 धारा 398/401 भादवि थाना अवागढ जनपद एटा ।
3.मु0अ0सं0 0329/2019 धारा 201/302/328/394 भादवि थाना बकेवर जिला इटावा ।
4.मु0अ0सं0 0472/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बकेवर जिला इटावा ।