1
1
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद Raghav Chadha ने संसद में एक अहम टैक्स सुधार का प्रस्ताव रखा है, जिसमें शादीशुदा जोड़ों के लिए जॉइंट इनकम टैक्स फाइलिंग की सुविधा देने की बात कही गई है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में पति-पत्नी को अलग-अलग टैक्स भरना पड़ता है, जबकि वे एक ही परिवार के रूप में आर्थिक जिम्मेदारियां साझा करते हैं। ऐसे में कई बार समान आय वाले परिवारों के बीच टैक्स का बोझ असमान हो जाता है।
राघव चड्ढा का मानना है कि अगर भारत में वैकल्पिक (optional) जॉइंट टैक्स फाइलिंग की व्यवस्था लागू की जाती है, तो इससे परिवारों को टैक्स में राहत मिल सकती है और वित्तीय योजना बनाना आसान होगा। यह प्रणाली अमेरिका जैसे कई देशों में पहले से लागू है।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यह व्यवस्था अनिवार्य नहीं बल्कि विकल्प के रूप में होनी चाहिए, ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार इसे चुन सकें। इससे खासतौर पर उन परिवारों को फायदा होगा जहां एक ही सदस्य कमाता है या आय असमान होती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस तरह का टैक्स सिस्टम लागू होता है, तो यह भारत के टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है और करोड़ों परिवारों को सीधा फायदा पहुंचा सकता है।