Popular Posts

वैश्य समाज द्वारा विशेष कार्यक्रम में अमित अग्रवाल जानी का सम्मान

मेरठ में आयोजित ‘यही बाकी निशा होगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत उदयपुर फाइल्स फिल्म के निर्माता एवं वैश्य समाज के गौरव अमित अग्रवाल जानी का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत वैश्य समाज सेवा समिति (रजिo) मेरठ के महानगर अध्यक्ष नितिन गुप्ता के कार्यालय पर हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता, रुचि सिंघल, विनीत गुप्ता, अजय गुप्ता, उदयवीर गुप्ता, आदिश अग्रवाल, समर्थ गुप्ता एवं वेदान्त गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने समाज की एकता और विकास पर जोर देते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।