Google ने अभी एक कमाल का तोहफा दिया है। अब आप बिना इंटरनेट के भी अपने स्मार्टफोन पर ही AI चला सकते हो। नाम है Gemma 4 – ये Google का नया ओपन-सोर्स AI मॉडल है, और इसे इस्तेमाल करने के लिए Google AI Edge Gallery नाम का ऐप आया है।मतलब साफ है – अब चैट करो, फोटो देखकर बताओ क्या है, ऑडियो को टेक्स्ट में बदलो, सब कुछ फोन के अंदर ही होगा। डेटा बाहर नहीं जाएगा, प्राइवेसी फुल सेफ रहेगी, और इंटरनेट न हो तब भी काम चलेगा। रिस्पॉन्स भी तेज मिलती है।इसे कैसे यूज करें? आसान स्टेप्स:
- अपने फोन में Google Play Store (Android) या App Store (iPhone) खोलो।
- सर्च करो – “Google AI Edge Gallery”।
- ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कर लो।(नोट: iPhone में सिर्फ iPhone 15 Pro या उससे नया मॉडल पर अच्छे से चलेगा। Android में अच्छा RAM वाला फोन होना चाहिए, जैसे 8GB या ज्यादा।)
- ऐप खोलो।
- ऊपर दाईं तरफ मेन्यू में जाओ और Models सेक्शन में क्लिक करो।
- वहाँ Gemma 4 E2B या Gemma 4 E4B मॉडल चुन लो (E2B छोटा और हल्का है, E4B थोड़ा पावरफुल)।
- मॉडल को डाउनलोड कर लो (इसके लिए एक बार इंटरनेट लगेगा, बाद में ऑफलाइन चलेगा)।
- अब चुनो कि क्या करना है – AI Chat, Ask an Image (फोटो पूछो), Audio Scribe (ऑडियो को टेक्स्ट बनाओ), Agent Skills या Prompt Lab।
बस हो गया! अब आप फोन पर ही AI से बात कर सकते हो, फोटो एनालाइज कर सकते हो, मुश्किल काम भी करवा सकते हो। इसमें “Thinking Mode” भी है, जो दिखाता है कि AI सोच कैसे रहा है।खास बातें:
- पूरी तरह ऑफलाइन काम करता है।
- आपका डेटा फोन से बाहर नहीं जाता।
- टेक्स्ट, इमेज और ऑडियो तीनों को सपोर्ट करता है।
- Agent Skills से ज्यादा एडवांस्ड काम भी हो जाते हैं।
अगर आपके फोन में अच्छा प्रोसेसर और RAM है, तो मजा आने वाला है। ट्राई करके देखो, बहुत कूल लगेगा!