Popular Posts

मेरठ में नियमों की अनदेखी: अलीपुर में अनियमितताओं के बीच तेजी से बन रही फैक्ट्री, MDA की चुप्पी पर उठे सवाल

मेरठ, 28 अप्रैल 2026: मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) के प्रवर्तन खंड जोन ए-3 के अंतर्गत अलीपुर क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर एक भव्य फैक्ट्री का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आरोप है कि घोर अनियमितताओं के बावजूद संबंधित अधिकारी सब कुछ देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं और अब तक MDA द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, यह निर्माण एस एम स्प्रिंग इंटरनेशनल द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी की दो यूनिट हैं। डिवीजन-1 लिसाड़ी गेट 688-689, जंक पूरी पिल्लोखरी रोड पर स्थित है, जबकि डिवीजन-2 प्लॉट नंबर 5, अलीपुर, नौगजा मदरसा के सामने हापुड़ रोड पर बन रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डिवीजन-2 में बिना नक्शा पास कराए और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर फैक्ट्री खड़ी की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध निर्माण की जानकारी MDA के अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन प्रवर्तन टीम द्वारा मौके पर कोई नोटिस चस्पा नहीं किया गया और न ही निर्माण कार्य रुकवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *