Popular Posts

‘दो स्टूल जोड़ने से कुर्सी नहीं बनती’-अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर से तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के एक वीडियो को शेयर करते हुए व्यंग्य कसा है।अखिलेश ने वीडियो के साथ लिखा – “दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती!” उन्होंने इस वीडियो में एक व्यंग्यात्मक गीत भी जोड़ा था।क्या है पूरा मामला?शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर दोनों डिप्टी सीएम कुशीनगर गए थे। वहां का वीडियो अखिलेश यादव ने शेयर किया और तंज कसा।इसके करीब 14 घंटे बाद केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी और ब्रजेश पाठक की जोड़ी जनता के भरोसे की पहचान बन चुकी है। अखिलेश जी का घबराना लाजमी है।केशव मौर्य ने आगे कहा:

  • हम चंद्रगुप्त मौर्य की विरासत के वारिस हैं।
  • गौतम बुद्ध की शांति, समता और न्याय की राह पर चल रहे हैं।
  • पिछली सरकार में वंचित, पिछड़े और मजदूर वर्गों के साथ अन्याय हुआ था, जनता उसे नहीं भूली है।
  • 2027 में फिर भाजपा सरकार बनेगी और 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश बनाएंगे।

ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि तुष्टीकरण और पुरानी कुत्सित राजनीति अब नहीं चलेगी। नया उत्तर प्रदेश विकास और जनता के विश्वास पर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *