1
1
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही हो, लेकिन भारतीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.95 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई है. सवाल उठता है कि ग्लोबल ट्रेंड से उलट भारत में सोना-चांदी महंगा क्यों हो रहा है?
1. इम्पोर्ट ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी: सबसे बड़ी वजह
केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर सीधे 15% कर दिया है. इसमें 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस शामिल है. 3% IGST मिलाकर कुल टैक्स 18% से ज्यादा हो गया है.
इसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है. ग्लोबल मार्केट में अगर सोना सस्ता भी हो, तो ऊंची ड्यूटी के कारण भारत में MCX पर दाम ऊंचे बने रहते हैं.
चांदी के लिए सरकार ने और सख्ती की है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने चांदी को “फ्री” इम्पोर्ट कैटेगरी से हटाकर “रेस्ट्रिक्टेड” कैटेगरी में डाल दिया है. अब चांदी मंगाने के लिए सरकारी लाइसेंस जरूरी होगा. इससे सप्लाई घटने और लोकल प्रीमियम बढ़ने की आशंका है.
2. रुपये में रिकॉर्ड गिरावट
डॉलर के मुकाबले रुपया 95.63 के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया है. जब रुपया कमजोर होता है तो सोने-चांदी का आयात महंगा हो जाता है, क्योंकि इंटरनेशनल पेमेंट डॉलर में होती है. इसी कारण घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ जाती हैं, भले ही इंटरनेशनल स्पॉट प्राइस गिर रहा हो.
3. PM मोदी की अपील और जियो-पॉलिटिकल टेंशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अगले एक साल तक शादियों में सोना न खरीदने की अपील की है. सरकार का मकसद विदेशी मुद्रा भंडार बचाना और करंट अकाउंट डेफिसिट कम करना है.
इसके अलावा US-ईरान तनाव और मिडिल ईस्ट में सप्लाई की चिंता से कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं. इससे महंगाई बढ़ने और ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका है, जो गोल्ड को सपोर्ट देती है. भले ही ग्लोबल स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर $4,695.99 प्रति औंस पर आ गया हो, भारत में ड्यूटी और रुपये का असर हावी है.
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शॉर्ट टर्म में सोना-चांदी वोलेटाइल रहेगा. जियो-पॉलिटिकल टेंशन में सोना पारंपरिक सेफ-हेवन बना रहता है, जबकि चांदी इंडस्ट्रियल डिमांड पर निर्भर होने से ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखाती है. पोर्टफोलियो में गोल्ड का वेटेज चांदी से ज्यादा रखने की सलाह दी जा रही है.
आज का भाव: