Popular Posts

3

यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए-एनए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मेरा बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा”, विरोध पर पति को दी धमकी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को भी उसी घर में रखने की जिद कर रही थी।

जानकारी के अनुसार पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से एक युवक के संपर्क में है। पत्नी ने उससे साफ कह दिया कि उसका प्रेमी भी अब उसी घर में रहेगा। जब पति ने इसका विरोध किया तो पत्नी और उसके कथित बॉयफ्रेंड ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने तक की धमकी दी गई। इसके बाद वह पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा और पूरे मामले में सुरक्षा की मांग की।

मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि ग्वालियर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से रिश्तों और पारिवारिक विवादों से जुड़े कई हैरान करने वाले मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों ने सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *