Popular Posts

विश्व शांति के संकल्प के साथ महंत संजय नाथ योगी की अग्नि तपस्या अंतिम चरण में

सनातन हिंदू वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष और पीठाधिश्वर महंत संजय नाथ योगी जी महाराज की 41 दिवसीय अग्नि तपस्या जारी
अजय चौधरी

मेरठ के सरधना ब्लॉक स्थित शाहपुर जदीद गांव में सिद्ध पीठ झारखंडी महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर और सनातन हिंदू वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी महाराज विश्व शांति और जन कल्याण के लिए 41 दिवसीय अग्नि तपस्या कर रहे हैं। यह तपस्या 27 अप्रैल से जारी है।

महंत संजय नाथ योगी भीषण गर्मी में अंगारों के बीच बैठकर यह तपस्या कर रहे हैं। शुक्रवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

इस तपस्या का समापन 7 जून, रविवार को होगा। महंत संजय नाथ योगी महाराज ने बताया कि समापन के दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि भंडारे में दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु आएंगे और कई साधु-संतों की भी उपस्थिति रहेगी। इस दौरान राजकुमार, महेंद्र सिंह, विजय और राजपाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।