1
1
नई दिल्ली। हाल के महीनों में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने वाली चांदी को लेकर अब बड़ी चेतावनी सामने आई है। कमोडिटी रिसर्च फर्म Kedia Advisory का मानना है कि चांदी की कीमतों में आने वाले समय में 44 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा स्तरों से गिरकर चांदी का भाव ₹1.50 लाख प्रति किलोग्राम से भी नीचे पहुंच सकता है।
केडिया एडवाइजरी के अनुसार, हाल के समय में चांदी में आई तेज तेजी के बाद मुनाफावसूली का दबाव बढ़ सकता है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती और गोल्ड-सिल्वर रेशियो में बदलाव जैसी वजहें भी चांदी पर दबाव बना सकती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती आती है तो औद्योगिक धातु के रूप में चांदी की मांग प्रभावित हो सकती है, जिससे कीमतों में और कमजोरी देखने को मिल सकती है।
2026 के शुरुआती महीनों में चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया था। मजबूत डॉलर, ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं और मुनाफावसूली के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की जरूरत है। बाजार में अस्थिरता बनी हुई है और बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। निवेशकों को किसी भी फैसले से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना चाहिए।