Popular Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति, शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक तथा विभागवार रैंकिंग की विस्तृत समीक्षा की गई।
  समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने असंतुष्ट फीडबैक एवं डिफॉल्टर श्रेणी में आने वाले प्रकरणों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों का असंतुष्ट फीडबैक 45 प्रतिशत से नीचे है, उनके विभागाध्यक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा शासन स्तर पर नियमित रूप से की जाती है तथा इसी के आधार पर जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता करते हुए निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
  उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी प्रत्येक माह शिकायतों के निस्तारण एवं शिकायतकर्ता से वार्ता किए जाने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। जो विभाग प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
  जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग टीम द्वारा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए।
  उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं से नियमित रूप से दूरभाष पर संवाद स्थापित करें तथा प्रतिदिन अपने कार्यालय स्तर पर आईजीआरएस पोर्टल की स्वयं मॉनिटरिंग करें, ताकि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
  बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार, चारुल यादव सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *