1
1
जिला बिजनौर की तहसील धामपुर मे असमाजिक तत्वों द्वारा मजार की आड़ में हिंदुओं की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से विवादित दीवार का निर्माण करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सनातन हिन्दू वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष औघड़ संजय नाथ योगी जी महाराज इसी मामले को लेकर बुधवार को धामपुर पहुंचे और जानकारी ली ।उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों के सामने भी तथ्यों को प्रस्तुत करने के बाद जानकारी दी परंतु उन सरकारों ने कोई कार्रवाई नहीं की आज की सरकार में सभी तथ्यों की जांच कर यह पाया कि वह दीवार विवादित है उसे कुछ समय पहले ध्वस्त कर दिया गया ।आजाद समाप्त पार्टी के लोग पुलिस प्रशासन का विरोध करते हुए मुसलमानों के हित में कार्य करने का दबाव बनाते हुए अंजनि कुमार क्षेत्राधिकारी ( CO ) धामपुर के साथ अभद्रता करते हुए वीडियो वायरल हुआ ।सनातन हिन्दू वाहिनी भारत प्रदेश अध्यक्ष संजय नाथ महाराज ने कहा कि आज प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार चल रही ।जिनके शासन में उपद्रव करने वालो को छोड़ा नहीं जाएगा । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार का सम्मान भी किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम बख्श सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महंत पुरन दास, समय सिंह ,यशपाल सिंह, अनिल कमल,मनोज धामपुर, अक्षय आर्या, इत्यादि उपस्थित रहे हैं
