1
1
मेरठ। जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के जिला कार्यालय पर कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कांवड़ सेवा शिविर एवं विशाल भंडारे के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन दो दिनों तक किया जाएगा। इस आयोजन की अनुमानित लागत ₹2.50 लाख निर्धारित की गई है। पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की और सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विजय वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल पुरोहित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अजय दबास, कपिल शर्मा, जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी तथा महिला जिला अध्यक्ष चीनू चौधरी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने आगामी कांवड़ सेवा शिविर एवं विशाल भंडारे को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।