Popular Posts

अनुष्का पाल हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता और पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर, सीबीआई जांच का दिलाया भरोसा

सरधना के गाँव चिरोड़ी निवासी राष्ट्रीय स्तर की कब्बडी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड को लेकर 27 जून को पूर्व सांसद विजय पाल तोमर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की गई। इस दौरान उनके पुत्र कृष्ण कुमार तोमर भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान विजयपाल सिंह तोमर ने शोकाकुल परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग को उचित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

परिजनों ने भी मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि अनुष्का पाल को न्याय दिलाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए।

परिवार से मुलाकात के दौरान संवेदना व्यक्त की गई और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी मामले में शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।