Popular Posts

दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष में जनपद में “व्यापारी कल्याण दिवस” का हुआ आयोजन

गौतमबुद्धनगर 29 जून, 2026

शासन के निर्देशों के क्रम में दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, राज्य कर विभाग तथा संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राज्य कर कार्यालय भवन सेक्टर- 148 नोएडा के मीटिंग हॉल में "व्यापारी कल्याण दिवस" का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मा0 दादरी विधायक तेजपाल नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा एडिशनल कमिश्नर राज्य कर संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह सहित अधिकारीगण एवं व्यापारीगण व उद्यमी उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम में व्यापारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर द्वारा वर्ष 2025-26 में विभिन्न टर्नओवर लिमिट में सर्वाधिक कर देने वाले एम/एस पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस ईस्ट वेस्ट सॉफ्टटेक प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस एलीवर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस लॉन्गचियर मोबाइल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस सिंगला ऑटो एजेंसीज, एम/एस बिंदल टेक्नोपॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस नॉर्मेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस मैक्स स्क्वायर लिमिटेड, एम/एस प्लैनेट कास्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, एम/एस फेनो ऑर्गेनिक, एम/एस स्केल्टन कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड तथा एम/एस ज्योति अरोड़ा के व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  इस अवसर पर मा0 विधायक दादरी तेजपाल नागर ने अपने उद्बोधन में सभी व्यापारी एवं उद्यमी संगठन के प्रतिनिधियों को दानवीर भामाशाह जी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको दानवीर भामाशाह जी से प्रेरित होकर उन्हीं की तरह अपने देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सहयोगी बनना चाहिए ताकि प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास कार्यों को गति मिलती है।
एडिशनल कमिश्नर राज्य कर संदीप भागिया अपने उद्गार व्यक्त करते हुए जनपद के व्यापारियों एवं उद्योगों का राजस्व में योगदान देने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि आप लोगों द्वारा भुगतान किए गए कर का उत्तर प्रदेश के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल जीएसटी संग्रह में सबसे अधिक जीएसटी का संग्रह गौतम बुद्ध नगर से होता है, जो कि प्रदेश में सबसे अधिक है। यदि जनपद गौतम बुद्ध नगर के व्यापारियों एवं उद्यमियों के सम्मुख कोई भी समस्या आती है तो तत्काल हमें अवगत करायें। राज्य कर विभाग द्वारा आपकी समस्याओं का निस्तारण के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित उद्योग एवं व्यापारियों को राज्य कर विभाग के कार्य प्रणाली एवं उनके हितार्थ संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी।
इस अवसर पर विकास जैन, सुरेंद्र नाहटा, एल.बी. सिंह, संजीव शर्मा, अमित उपाध्याय, वीर शेखर चौधरी, मुकेश कक्कड़ सहित व्यापारी संगठन के पदाधिकारीगण व प्रतिनिधि गण तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *