Popular Posts

3

यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए-एनए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

राज्य मंत्री राकेश राठौर से मिले सनातन हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

सीतापुर, 22 जुलाई।
सनातन हिंदू वाहिनी (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महंत कन्हैया गिरी के नेतृत्व में ग्राम शेरनगर, कुकड़ा, बिलासपुर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर के सीतापुर स्थित आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आवास विकास परिषद की शेरनगर में प्रस्तावित योजना के कारण किसानों को हो रही समस्याओं से संबंधित दस्तावेज एवं समाधान हेतु प्रार्थना पत्र मंत्री को सौंपकर प्रस्तावित विकास योजना में किसानों के हितों का ध्यान रखने की मांग की।

महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित योजना में कुछ ऐसी कमियां हैं, जिनके कारण क्षेत्र के किसानों के सामने आजीविका और भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजना की त्रुटियों को दूर करे। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के सुझावों को शामिल कर योजना लागू की जाती है तो क्षेत्र का प्रत्येक किसान विकास कार्यों में सरकार का पूरा सहयोग करेगा।

राज्य मंत्री राकेश राठौर ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और किसानों की मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान सनातन हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री का फूलों का गुलदस्ता एवं भगवान श्रीराम की आकृति वाला स्मृति-चिह्न (पेन) भेंट कर सम्मान किया।

प्रतिनिधिमंडल में सीताराम सैनी, मनोज चौधरी, मनीष गुर्जर, अक्षय आर्य, चौधरी तौसीफ सहित अनेक किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *