Popular Posts

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

दिनांक 29.07.2026 को कलैक्ट्रेट सभागार, मेरठ में जिलाधिकारी महोदय, मेरठ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लोक निर्माण विभाग, एन.एच.ए.आई., परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, रोडवेज, चिकित्सा विभाग, आपूर्ति विभाग, आबकारी विभाग, विद्युत विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद मेरठ में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुगम यातायात हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा कावड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए मार्गो के अवैध कट्स बन्द कराने, समस्त सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही कावड़ यात्रा को दृष्टगत रखते हुए निर्देश दिये गये कि समस्त कावड़ मार्गों पर जल भराव न हो, लाईट्स लगी हो एवं समस्त सम्बन्धित विभागों द्वारा साईनेज बोर्ड / सूचना बोर्ड लगाये गये हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *