Popular Posts

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निगम एवं सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास मेरठ के पूर्व सैनिकों एव वीर नारियों को झण्डै बाटें।

आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश डा० सोमेन्द्र तोमर ने क्षेत्रीय कार्यालय उ० प्र पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि० मेरठ के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निगम एवं सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास मेरठ के पूर्व सैनिकों एव वीर नारियों को झण्डै बाटें। इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) ने उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र, मैडल एवं मोमेन्टो भी प्रदान किये।

उपस्थित पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भारतीय सेना की प्रशंसा की, वहीं मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य के पूर्व सैनिकों के परिवारों एवं उनके कल्याण हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया । कार्यक्रम का आयोजन उ० प्र० पूर्व सैनिक कल्याण निगम क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा किया गया। कर्नल अमित सिंह (अ०प्रा०), कमाण्डर उमा महेश्वर चन्द (अ०प्रा०) सहायक महाप्रबन्धक (विधि एवं अनुबंध) एवं कप्तान अनिल कुमार गुप्ता (अप्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ने सभा को संबोधित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *