Popular Posts

मामूरी में जाहरवीर महाराज का जागरण आयोजित, महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने की शिरकत

सरधना के गांव मामूरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को जाहरवीर गोगा जी महाराज का पांचवां जागरण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्ध पीठ प्राचीन झाड़खंडी महादेव मंदिर शाहपुर जदीद के पीठाधीश्वर एवं सनातन हिंदू वाहिनी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी महाराज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने नाथ वंदना के साथ किया। उनकी वंदना ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर कमेटी एवं ग्रामवासियों ने महंत संजय नाथ योगी का पुष्प माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। मंदिर के मुख्य पुजारी जोगिंदर भगत जी ने महंत जी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

जागरण मंडली में आए कलाकारों ने जाहरवीर महाराज की महिमा से जुड़े धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अरविंद टीटू, मोनू डेढ़ा, अमित, मनीष, रैंचो बमौरी, कमरपाल सहित मंदिर कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *