Popular Posts

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ

सहकारिता विभाग जनपद मेरठ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ से ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ एवं भारत टैक्सी का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करने के उपलक्ष्य में जनपद मेरठ में अटल सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिनेश खटीक, माननीय राज्य मंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विमल कुमार शर्मा, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मेरठ द्वारा की गई।

कार्यक्रम में कृषक बंधुओं को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत पात्र लघु एवं सीमांत कृषकों तथा पूर्व से ऋणी सदस्यों, जिनकी ऋण अदायगी नियमित है, को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से 6 लाख रूपये तक का दीर्घकालीन ऋण 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य कृषकों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए आवश्यक दीर्घकालीन वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराना है, जिससे कृषि क्षेत्र में निवेश, उत्पादकता तथा कृषक आय से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। कृषकों को सलाह दी गई कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वे अपने निकटतम संबंधित सहकारी बैंक अथवा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा से संपर्क कर पात्रता, ऋण सीमा, आवश्यक अभिलेख एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करते हुए नियमानुसार आवेदन करें।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई प्रगतिशील कृषकों को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्य, कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं अन्य कृषक हितैषी गतिविधियों के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रगतिशील कृषकों का सम्मान करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई तथा अन्य कृषकों को भी आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि विविधीकरण एवं कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारत टैक्सी की सहकारी परिवहन व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि भारत टैक्सी के माध्यम से सहकारी मॉडल पर परिवहन सेवाओं को प्रदेश में विस्तार दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सहकारी व्यवस्था के माध्यम से वाहन चालकों को जोड़ते हुए यात्रियों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना है। भारत टैक्सी के माध्यम से सहकारी मॉडल पर परिवहन सेवाओं को प्रदेश में विस्तार दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सहकारी व्यवस्था के माध्यम से वाहन चालकों को जोड़ते हुए यात्रियों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान श्री अमित कुमार त्यागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, मेरठ द्वारा उपस्थित कृषक बंधुओं को सहकारिता विभाग एवं सहकारी संस्थाओं के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में श्री राजीव कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी द्वारा सेवा संकल्प अभियान में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी तथा आयुर्वेद की महत्ता से अवगत कराते हुए कृषको को औषधिय पौधो का वितरण कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्री विमल कुमार शर्मा, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मेरठ द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री हरवीर सिंह पाल जिलाध्यक्ष तथा उपस्थित सभी कृषक बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों तथा सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कृषक बंधुओं से सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों से जुड़कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री हरवीर सिंह पाल जिलाध्यक्ष, डॉ. वी. के. सिंह, जिलाधिकारी मेरठ, नूपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ, श्री विकास कुमार नेहरा, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक, सहकारिता, मेरठ मंडल, मेरठ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *